गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता बेहाल: समय पर नहीं खुला दफ्तर, सिलेंडर के लिए भटक रहे लोग।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अव्यवस्था और लापरवाही का मामला सामने आया है। बिलासपुर शहर के इंदू चौक से अग्रसेन चौक स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय सुबह निर्धारित समय के बाद भी करीब 10 बजे तक नहीं खुला, और बताया गया कि यह कार्यालय 11.30 बजे खुलेगा और गैस सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है क्योंकि गाड़ी नहीं आ रही है। जिससे दर्जनों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सुबह-सुबह सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता घंटों तक एजेंसी के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यालय बंद रहने से उनकी नाराजगी बढ़ती गई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन नंबर बुक कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की कार्यप्रणाली पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। “ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिलता, और जब एजेंसी पहुंचो तो दफ्तर ही बंद मिलता है,” एक उपभोक्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा।इस बीच कुछ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी दिखाकर उन्हें ब्लैक में बेचा जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के साथ खुला अन्याय भी है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर एजेंसी की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।गैस जैसी आवश्यक सेवा में इस प्रकार की लापरवाही और संभावित अनियमितता सीधे तौर पर आम जनता के जीवन को प्रभावित कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!