तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर दिनांक 27 मार्च 2026ऑनलाइन बैठक का आयोजन रात्रि 8:00 बजे प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय (सर्व शिक्षक संघ) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में देशभर में टेट परीक्षा को लेकर शिक्षकों के बढ़ते आक्रोश और आंदोलन पर विस्तार से चर्चा हुई।इसी क्रम में 4 अप्रैल 2026 को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रामलीला मैदान में विशाल शिक्षक आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान “अब दिल्ली में दहाड़ेंगे शिक्षक शेर” का आह्वान किया गया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक स्वाभिमान सर्वोपरि है। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना आवश्यक है, लेकिन आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार का प्रहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।रंजीत बनर्जी ने कहा कि शिक्षकों को अपने संघर्ष को व्यापक स्वरूप देना होगा और अब दिल्ली में एकजुट होकर नई दिशा तय करनी होगी। वहीं प्रदीप पांडेय ने टेट परीक्षा को शिक्षकों के अनुभव को नकारने की सोची-समझी साजिश बताया।बैठक में वीरेन्द्र यादव, सुनील पांडेय (जिला संयोजक), अजीत कुजूर (ब्लॉक संयोजक), सुधीर मानिकपुरी (ब्लॉक संयोजक, कोटा), कमलेश सिंह बिसेन (प्रधान पाठक संघ), अनिमेष दीक्षित सहित अनेक शिक्षक साथियों ने अपने विचार रखे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी (प्रदेश प्रवक्ता) ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र यादव (प्रदेश सह मीडिया प्रभारी) ने किया।मीडिया के माध्यम से उक्त जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव द्वारा दी गई।