विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें संस्करण का श्रवण आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल छुईपाली अंतर्गत बूथ क्रमांक 243, छुईपाली में किया गया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने महिला जनप्रतिनिधियों, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
प्रधानमंत्री द्वारा जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को प्रेरणादायक बताते हुए उपस्थित लोगों ने इन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात सरला कोसरिया ने कहा कि “मन की बात” समाज में सकारात्मक सोच और जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।