तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर नगर के ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थान, जिसकी स्थापना वर्ष 1910 में ब्रिटिश शासन काल में हुई थी और जो गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद के नाम से जाना जाता है, में सत्र 1960-61 के कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का 65 वर्षों बाद मिलन समारोह आयोजित किया गया।दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार की शाम बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद, बिलासपुर में बैच समूह के विद्यार्थियों का मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किशन टूटेजा, अनूप शर्मा, विप्लव चक्रवर्ती, हेमंत कुमार शर्मा, प्रसन्नता सराफ, आदेश पांडेय, अनिल रायजादा सहित अन्य सहभागी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप शर्मा (अधिवक्ता) ने की तथा संयोजन हेमंत कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि उस समय शिक्षा में अनुशासन, बहुउद्देशीय योजना, रोजगारमूलक एवं कार्यप्रणाली आधारित पठन-पाठन को विशेष महत्व दिया जाता था, जिसका प्रभाव पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिलता था। उस दौर से अनेक मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर सेवाएं देकर आज सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावनात्मक क्षण साझा किए। संचालन वीरेन्द्र यादव (शिक्षक) द्वारा किया गया।