अटल जी की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा एवं स्मृतियों को सहेजने की पहल : साय।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर पर उन्होंने अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री द्वारा इनमें लगभग 12.43 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से 50 लाख रुपए की लागत से बने अटल परिसर निर्माण कार्य, 73.22 लाख से निर्मित वार्ड क्रमांक 18 में मराठी कन्या शाला भवन में प्रथम तल निर्माण, इमलीपारा में 10 करोड़ की लागत से नवनिर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा 1.20 करोड़ से बने रक्षित आरक्षी केंद्र निर्माण का लोकार्पण शामिल हैं। ये सभी कार्य शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। अटल बिहारी वाजपेयी कवि, साहित्यकार और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपने वादे के अनुरूप 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अटल जी की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा एवं स्मृतियों को सहेजने की पहल है। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के कारण इसका तेजी से विकास हो रहा है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण का निर्णय लिया गया है। पिछले 25 दिसंबर को 115 निकायों में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से निश्चित रूप से जिले की तस्वीर बदलेगी। सरकार बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी है जिसका प्रभाव पूरे विश्व सहित देश में भी पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण देश सुरक्षित है। विदेश नीति और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ठोस कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने आम जनों से अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल परिसर का लोकार्पण गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण का निर्णय लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ का निर्माण उनकी ऐतिहासिक देन है।बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति के बीच भारत मजबूती के साथ खड़ा है, जिसका श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। अटल जी की प्रतिमा के अनावरण का साक्षी बनना गौरव का विषय है।नगर निगम महापौर पूजा विधानी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष, कवि और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उनकी प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने का माध्यम बनेगी।भूमिपूजन से विकास को मिलेगा और गतिइसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगभग 14.50 करोड़ रुपए की लागत वाले नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें 12.95 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण कार्य, 1.04 करोड़ से बनने वाले जरहाभाठा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य तथा उसलापुर क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!