पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बड़े भाई भुलउ प्रसाद कौशिक का निधन, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई भुलउ प्रसाद कौशिक का सोमवार, 30 मार्च 2026 की सुबह लगभग 5 बजे स्वास्थ्यगत कारणों से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई।स्वर्गीय भुलउ प्रसाद कौशिक, परसदा गांव के प्रतिष्ठित नागरिक थे और लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक और अधिवक्ता ,नोटरी केदार कौशिक के बड़े भाई तथा जगदीश कौशिक के पिता थे। उनके निधन को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक अपूरणीय क्षति बताया है।भुलउ प्रसाद कौशिक का पारिवारिक और सामाजिक प्रभाव बिल्हा क्षेत्र में व्यापक रहा है, जिसके चलते उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई जनप्रतिनिधियों ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे के परसदा स्थित शारदा मंदिर के पीछे तालाब के पास किया जाएगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!