गौरेला पेंड्रा मरवाही /श्रीनिवास सुमेर /ब्यूरो चीप सर्वव्यापी

एक तरफ जहां भाजपा सरकार अपनी महत्वपूर्ण एजेंडा को लेकर जमीन पर उतरकर कार्य कर रही है कि सबका साथ सबका विकास हो के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैl यानी कि शहर से लेकर गांव की अंतिम छोर तक विकास को मूर्त रूप देना के साथ काम कर रही है l जिसका एक जीता जागता प्रमाण सामने देखने को मिल रहा है बताते चलें कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम पंचायत बदरौडी के देवगवा में उद्यानिकी महाविद्यालय के निर्माण के लिए शासन की ओर से स्वीकृति दे दी गई है ताकि विकास की दरकार पूरे अंतिम छोर तक फूले फले l जैसे ही शासकीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुछ लोगों के द्वारा अपनी निजी स्वार्थ के अंधकार में डूब कर शासन प्रशासन के ऊपर बेवजह दबाव बनाने का पूर जोर आजमाइश की जा रही है और लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जबकि मरवाही में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है l इसके संदर्भ में मुख्यमंत्री के नाम पर 28 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं आमजन के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) मरवाही कार्यालय जाकर न्याय के लिए ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि देवगवा में जिस तरह से शासन ने अंतिम रूप देकर शासकीय प्रक्रिया पूरा कर लिया हैl और वहीँ विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास भवन बनाने के लिए टेंडर की भी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है l जिस पर जिला प्रशासन एवं शासन के लिए यहां के जनप्रतिनिधि एवं आमजन के द्वारा दिल से आभार व्यक्त किए हैं साथ ही साथ जनप्रतिनिधि एवं आमजनताओं का कहना है कि कहीं इस महाविद्यालय बनाए जाने पर किसी भी प्रकार की मुसीबत आती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी l