नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, कंधा देकर भाई को विदा करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र परसदा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई भुलउ राम कौशिक का अंतिम संस्कार श्रद्धा और शोक के माहौल में संपन्न हुआ।अंतिम यात्रा में धरम लाल कौशिक अपने छोटे भाई केदार कौशिक के साथ शामिल हुए और उन्होंने कंधा देकर बड़े भाई को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवारजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया।अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।भुलउ राम कौशिक को क्षेत्र में एक सरल, सहज और सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से परसदा सहित पूरे बिल्हा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!