छत्तीसगढ़ ने पीएम आवास निर्माण में बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान…सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 6 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया, जो पूरे देश में सर्वाधिक माना जा रहा है।इस उपलब्धि के पीछे PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का समन्वित और प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख कारण रहा है। इन योजनाओं के जरिए “सबको आवास” का सपना तेजी से साकार हो रहा है और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।राज्य सरकार ने इस अभियान को सिर्फ आवास निर्माण तक सीमित न रखते हुए इसे रोजगार और महिला सशक्तिकरण से भी जोड़ा है। प्रदेश में 9,000 से अधिक “डीलर दीदी” को “लखपति दीदी” बनाया गया है, वहीं 6,000 से अधिक लोगों को राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही 1,200 से अधिक महिलाओं को “रानी मिस्त्री” के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है।इतना ही नहीं, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को भी इस योजना के तहत रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सकें।सरला कोसरिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अब सिर्फ आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार, पारदर्शिता और समावेशी विकास की नई पहचान बन चुका है। राज्य सरकार की यह पहल निश्चित रूप से देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!