बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल को भावभीनी विदाई।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

संकुल केन्द्र बाराडोली में सोमवार को शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला।समारोह को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। सेवाकाल में वे बच्चों को शिक्षित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का प्रहरी और समाज का दर्पण बताते हुए भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।विद्यालय बाराडोली के प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा ने रमेश लाल पटेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य और व्यवहार अन्य शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने सेवाकाल में केवल शिक्षा तक ही नहीं, बल्कि छात्रों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया।सहकर्मी भोजराज पटेल भी इस अवसर पर भावुक हो गए। उन्होंने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और छात्रों के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि यह सफर उनके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल रहेगा। उन्होंने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय एवं छात्रों से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा।कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान द्वारा रमेश लाल पटेल को श्रीफल, शॉल, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही हाई स्कूल बाराडोली, उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली, पाटसेन्द्री, प्राथमिक शाला कोकड़ी, डुमरपाली सहित अन्य विद्यालयों की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा ने की तथा संचालन ऋषि प्रधान ने किया। इस अवसर पर तेजकुमारी भोई, दीपक पटेल, चन्द्रभानु पटेल, जगदीश पटेल, ऋषि साहू, सनातन साहू, संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, सविता पटेल, चंद्रशेखर पटेल, युवराज सिदार, नानदाऊ पटेल, शांति नैरोजी, अनुसूया पटेल, जितेंद्र साहू, कविता भोय, किशन चौधरी, नेहा पटेल एवं गायत्री सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!