विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस ने एक ही दिन में 10 घंटे के भीतर बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। जिले के चार थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में कुल 685.890 किलो गांजा (लगभग 6 क्विंटल 86 किलो) और 700 नग नशीली टैबलेट जब्त की गई, वहीं 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इस कार्रवाई में जब्त मादक पदार्थों की कीमत 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहनों (पिकअप, ट्रक, कार, बाइक) सहित कुल जब्ती 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रुपए तक पहुंच गई है।
🔴 चार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाईपुलिस ने बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर तस्करी के अलग-अलग तरीकों का भंडाफोड़ किया। तस्कर कभी पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में, तो कभी ड्रायफ्रूट से भरे ट्रक, निजी कार, बाइक और ट्रेन के जरिए नशे की खेप खपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे सभी तरीके विफल साबित हुए।
🔵 कोमाखान थाना : ट्रक और कार से बड़ी खेप जब्तकोमाखान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुएएक ट्रक से 25 किलो गांजा जब्त कियाएक डिजायर कार से 200 किलो गांजा बरामद कियादोनों मामलों में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उड़ीसा से सप्लाई नेटवर्क की पुष्टि हुई है।
🟢 बसना थाना : पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में 454 किलो गांजाबसना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बोलेरो पिकअप में घरेलू सामान के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 454.890 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री की कीमत 2.38 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।
🟡 सिंघोड़ा थाना : बाइक से तस्करी, सप्लायर भी पकड़ायासिंघोड़ा पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़कर 6 किलो गांजा जब्त किया। खास बात यह रही कि इस मामले में सप्लायर और खरीदार दोनों को गिरफ्तार कर एंड-टू-एंड कार्रवाई पूरी की गई।
🟣 महासमुंद थाना : 700 नशीली कैप्सूल बरामदमहासमुंद शहर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास रेड कार्रवाई करते हुए 700 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल जब्त किए और 5 स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।
⚫ अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासागिरफ्तार 13 आरोपियों में6 आरोपी छत्तीसगढ़ के7 आरोपी अन्य राज्यों (मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा) से जुड़े पाए गएइससे स्पष्ट है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क था, जिसे पुलिस ने समय रहते ध्वस्त कर दिया।
🔶 पुलिस को मिला अन्य जिलों का सहयोग इस बड़ी कार्रवाई में बिलासपुर पुलिस और रायपुर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिससे नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंच संभव हुई।
📊 तीन महीने का रिकॉर्ड महासमुंद पुलिस ने पिछले तीन महीनों में63 प्रकरण दर्ज किए4054.350 किलो गांजा जब्त किया165 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखी जा रही है। लगातार सख्त अभियान से जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है और तस्करों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।