हनुमान जन्मोत्सव 2026 की भव्य तैयारी, भक्ति संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली वार्ड क्रमांक 09 झिलमिला में श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति द्वारा इसे भक्तिभाव से परिपूर्ण एक विशेष संध्या के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु प्रभु की महिमा में सराबोर होंगे।कार्यक्रम की खास आकर्षण के रूप में ओडिशा की सुप्रसिद्ध सार्थक म्यूजिक (श्रीक्षेत्र भजन मंडली) द्वारा प्रभु श्री हनुमान जी के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी।

आयोजन की रूपरेखा के अनुसार शाम 7:00 बजे से विशाल भंडारे (महाप्रसाद वितरण) की शुरुआत होगी, वहीं रात्रि 9:00 बजे से भव्य भजन संध्या प्रारंभ होकर प्रभु की इच्छा तक चलेगी।

कार्यक्रम का आयोजन झिलमिला सरायपाली में किया जा रहा है, जिसमें समस्त भक्तगण एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

आयोजकों ने संदेश दिया है— “राम काज कीन्हे बिना, मोहि कहाँ विश्राम”—और सभी से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!