10 अप्रैल तक बढ़ी अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद जिले के ऐसे अविवाहित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, वे अब निर्धारित नई तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तय थी, जिसे बढ़ा दिया गया है।यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जा रही है, जिनमें अग्निवीर जनरल (महिला एवं पुरुष), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं पास) शामिल हैं। इसके अलावा सिपाही (फार्मा) पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए पुरुष अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है।अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं, वे लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल पर भी पंजीयन कर सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!