एक ही परिवार के दो सपूत बने दरोगा: जंगलबेड़ा के देवेश और आदित्य ने बढ़ाया गांव का मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में 30 मार्च 2026 को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 859 नवनियुक्त उप निरीक्षकों (SI) की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए प्रशिक्षुओं को जनता का विश्वास बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीक और संवेदनशीलता के साथ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सरायपाली विकासखंड के ग्राम जंगलबेड़ा के एक ही परिवार के दो भाइयों—देवेश भोई (पिता बीरबल भोई) एवं आदित्य भोई (पिता स्व. अकबर भोई)—ने स्पेशल ब्रांच में उप निरीक्षक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

दीक्षांत समारोह के बाद जब दोनों नव नियुक्त दरोगा अपने गृह ग्राम जंगलबेड़ा पहुंचे, तो ग्राम के सरपंच एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर उनकी सफलता पर गर्व जताया और उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ग्रामवासियों का कहना है कि देवेश और आदित्य की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!