चांवल उत्सव – तीन माह का राशन एकमुश्त वितरण लिए कलेक्टर लंगेह ने की नोडल अधिकारियों की नियुक्ति।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत अप्रैल से जून 2026 तक चावल के भंडारण एवं एकमुश्त वितरण के लिए जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित किया जा रहा है।

कलेक्टर विनय लंगेह ने खाद्यान्न भंडारण एवं समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक विकासखंड के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले के सभी विकासखंडों में तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं नान प्रदाय केंद्र प्रभारी को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और आबंटन के अनुसार शीघ्र भंडारण पूर्ण कराएं। साथ ही प्रत्येक दिन, अवकाश दिवस सहित, भंडारण की अद्यतन जानकारी देना अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि 07 अप्रैल को राशन दुकानों में “चावल उत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!