नूर मोहम्मद ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिले की राजनीति में एक बार फिर सक्रियता और ऊर्जा का संचार हुआ है। जिले के जाने-माने कांग्रेस नेता मनीष दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष दुबे का राजनीतिक सफर काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में छात्र राजनीति से की थी। वे एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल के ब्लॉक मुख्य संगठक जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे 3 बार विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं और किसान कांग्रेस में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। गौरेला नगर पंचायत में पार्षद के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की है।उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, खासकर असंगठित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।बधाईयों का लगा तांता:मनीष दुबे की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमति भानू, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, मरवाही विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गुलाब सिंह राज, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, इंटक के जिला अध्यक्ष इदरीस भाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलबीर करसयाल, ठाकुर घनश्याम सिंह, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अमित सोनी, अफसर खान, विधायक प्रतिनिधि राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।मनीष दुबे की नियुक्ति को संगठन के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है। उनके अनुभव और नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, जिससे जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त मजबूत होगा।