राज्यपाल रमेन डेका का सरायपाली दौरा: नये रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक, मीडिया से बनाई दूरी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्यपाल रमेन डेका का आज सरायपाली आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।दौरे के दौरान राज्यपाल ने केंदुआ के नवनिर्मित रेस्ट हाउस में जिले एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और गंभीरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर राज्यपाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान खास बात यह रही कि राज्यपाल के कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाई गई और कवरेज को सीमित रखा गया।बैठक के पश्चात राज्यपाल अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के लिए आगे प्रस्थान कर गए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!