सांसद रुपकुमारी चौधरी से किसान मोर्चा पदाधिकारियों की भेंट, संगठन मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पीलेश्वर पटेल के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद के पदाधिकारियों ने लोकप्रिय सांसद रुपकुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं किसान हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही सांसद का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।भेंट कार्यक्रम में रोहित नायक, कृष्ण कुमार नायक, ताराचंद पटेल, मनोज दास, तुलस साहू, माधव साव, देवेंद्र चन्द्राकर, राजकुमार पटेल, ममता साहू, सुरेश नाग, जनक राम चौधरी, शेर सिंह यादव, आकाश चन्द्राकर, जीवन साहू, हीरा साहू, हरीश देवांगन एवं हरीश दीवान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा नागर एवं घुमरी भेंट कर सांसद का सम्मान किया। सांसद ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करते हुए किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!