शहीदों के परिवारों को सम्मान देने की अनूठी पहल, 9 अप्रैल को होगा भव्य समारोह।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर में शहीद पुलिस परिवारों के सम्मान हेतु एक सराहनीय पहल सामने आई है। होटल बंसीवाला, श्रीकांत वर्मा मार्ग के संचालक दिनेश चंदानी द्वारा 9 अप्रैल को एक गरिमामय “शहीद पुलिस परिवार सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।आयोजक दिनेश चंदानी ने बताया कि यह आयोजन उन वीर पुलिस जवानों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिन्होंने देश और समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका मानना है कि शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजनों से उन्हें यह संदेश मिलता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।दिनेश चंदानी की यह पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि निजी स्तर पर भी देशभक्ति और सेवा भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन निश्चित रूप से शहीदों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!