कलेक्टर लंगेह की पहल से दीनदयाल ध्रुव को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, परिवार को मिला सहारा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानों के तहत दीनदयाल ध्रुव (पिता स्वर्गीय परमानंद ध्रुव), निवासी ग्राम मुड़मार, तहसील एवं जिला महासमुंद को भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए दीनदयाल ध्रुव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की प्राथमिकता में शामिल है और ऐसे मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह नियुक्ति केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित करती है, इसलिए जिला प्रशासन इन प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि दीनदयाल ध्रुव को विकासखंड महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोरियाझर में भृत्य पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर उन्हें अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!