स्थापना दिवस पर युवाओं का जनसंवाद: छात्रावास पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश एवं जिला युवा मोर्चा के मार्गदर्शन में सरायपाली मंडल युवा मोर्चा द्वारा ग्राम कुटेला स्थित आकाश बालक छात्रावास में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रावास के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और उनके सवालों के जवाब भी दिए गए।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी मुरली नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा जायसवाल सहित युगांत मिरि, अमन ठाकुर और अमित प्रधान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना रहा, जिसे उपस्थित छात्रों ने सराहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!