एफएलएन प्रशिक्षण से निखरेगी बुनियादी शिक्षा की नींव डाइट महासमुंद में 5 दिवसीय नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण सम्पन्न, सरायपाली के 12 बीआरजी सहित 60 प्रतिभागी हुए शामिल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) आधारित 5 दिवसीय नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की गहन समझ प्रदान करना एवं कक्षा में प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण में सरायपाली विकासखंड के 12 बीआरजी सहित विभिन्न विकासखंडों—सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद से कुल 60 प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा पूरे 5 दिनों तक प्रशिक्षण सत्रों का प्रभावी संचालन किया गया।समापन सत्र में डाइट के प्राचार्य अरुण प्रधान, उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा सहित वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही एससीएफ-एफएस एवं एससीएफ-एसई की अवधारणाओं, शिक्षण शास्त्र, बहुकक्षा एवं बहुस्तरीय शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।कक्षा चौथी की नई पाठ्यपुस्तकों—भाषा, गणित, पर्यावरण, अंग्रेजी, खेल एवं योग शिक्षा के माध्यम से बच्चों के आधारभूत कौशलों को सुदृढ़ करने हेतु गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों, मूल्यांकन तकनीकों एवं शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण में शिक्षकों ने समूह गतिविधियों, माइक्रो टीचिंग एवं प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से नई शिक्षण तकनीकों को आत्मसात किया। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणना की दक्षता विकसित करने का संकल्प लिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!