जिले में LPG गैस की आपूर्ति सामान्य, निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय.. अफवाहों से बचने की अपील।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 99265-45105 निर्धारित किया गया है।इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली विकासखंडों में व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।गठित टीम द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग या किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला खाद्य शाखा में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

🔵 अफवाहों से बचने की अपीलजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है। गैस एजेंसियों और ऑयल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति व्यवस्था की सही जानकारी समय-समय पर आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!