राजस्व पखवाड़ा : जिलेभर में शिविरों के जरिए त्वरित समाधान…दर्जनों गांवों में 15 को लगेंगे राजस्व समाधान शिविर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहे राजस्व पखवाड़ा के प्रथम चरण में जिलेभर में शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में सभी 12 तहसीलों के अंतर्गत ग्रामों में शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और उनका मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अप्रैल को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के ग्राम परसदा, बहतराई, मानिकपुर, मस्तुरी के मल्हार, सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा, दवनडीह, पचपेड़ी के आमागांव, कुकुदीकला, तखतपुर के ग्राम बहुरता, पडरिया, सकरी तहसील के उस्लापुर एवं घुरू, बिल्हा तहसील अंतर्गत ग्राम चुराघाट, मटियारी, किरारीगोढ़ी, पेण्डरवा, कोटिया एवं खपरी, बोदरी के बोदरी एवं तेलसरा, कोटा तहसील के ग्राम मनपहरी, खरगा, सिरसहा, बेहगहना के करहीकछार और रतनपुर तहसील के ग्राम मोंहदा, नवागांव (मो.), डोंगी, तिलकडीह एवं जमुनाही में शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की न केवल संख्यात्मक जानकारी, बल्कि उनके निराकरण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!