सक्ती हादसे पर मुख्यमंत्री की संवेदना: मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को सहायता—जांच के आदेश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दर्दनाक दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!