प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर धुरीपारा मंगला निवासी सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक के लिए पक्के घर का सपना वर्षों से अधूरा था। कच्चे मकान में हर मौसम उनके लिए चुनौती बनकर आता था। बरसात में टपकती छत, गर्मी में तेज तपन और सर्दी में असुविधा के बीच परिवार जीवन यापन कर रहा था। लेकिन अब यह कठिन दौर बीते समय की बात हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आशियाना मिला है, जिससे उनके जीवन में खुशियों की नई सौग़ात आई है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय का आभार जताया है । अब परिवार के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही है, अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं है और बच्चों को भी सुरक्षित व बेहतर माहौल मिल रहा है। सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कच्चे घर की मुश्किलों की जद्दोजहद से जूझते उन्हें बरसों हो गए थे लेकिन सरकार की इस जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों का जीवन बदल दिया है।पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है।

सुकृता और लक्ष्मीन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह घर उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि परिवार के सपनों, बच्चों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!