हर घर जल योजना से देवलभांठा में खत्म हुआ जल संकट, हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले के सरायपाली विकासखंड से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन ने जल समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है। कभी हैंडपंप और सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहने वाले इस गांव के 301 घरों में अब नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, पहले पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब हर घर में पाइपलाइन से जल पहुंचने से जीवन आसान हो गया है। इस उपलब्धि के चलते गांव को 10 दिसम्बर 2025 को “हर घर जल प्रमाणित” घोषित किया गया।पूर्व में गांव में केवल 4 हैंडपंप और 1 पावर पंप ही जल का सहारा थे, जो बढ़ती आबादी के लिए पर्याप्त नहीं थे। इस समस्या के समाधान हेतु लगभग 79.68 लाख रुपये की लागत से एक मजबूत पानी टंकी का निर्माण किया गया। साथ ही करीब 2960 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पूरे गांव में जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई।योजना के सफल संचालन में ग्राम स्तर पर जागरूकता और जनभागीदारी की अहम भूमिका रही। गांव में विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमिटी का गठन किया गया है, जो जल आपूर्ति के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण और यूजर चार्ज के प्रति भी जागरूक किया गया है, जिससे योजना की दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे।गांव की एक हितग्राही ने बताया कि पहले दूर से पानी लाने में समय और श्रम दोनों खर्च होते थे, लेकिन अब घर पर ही पानी मिलने से दैनिक जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।हर घर जल योजना ने देवलभांठा को जल संकट से राहत दिलाकर ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!