टॉप-10 में जगह बनाकर टिशा साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब कुमारी टिशा साहू ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परिणाम में यह शानदार उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है।

टिशा साहू, गिरीश कुमार साहू एवं नंदिता साहू की सुपुत्री हैं और वर्तमान में एकलव्य इंग्लिश विद्यालय अर्जुण्डा की छात्रा हैं। उन्होंने अनुशासन, लगन और निरंतर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।उनकी इस सफलता से गृह ग्राम खैरझिटकी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। टिशा को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि टिशा की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से टिशा की तरह लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की।

टिशा साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से ही यह संभव हो पाया है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।ग्रामवासियों और परिजनों ने टिशा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!