विकास नंद/ सर्वव्यापी/
विष्णु देव साय ने 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने मानवता को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचारों को न केवल भारत बल्कि विश्वभर में अपनाया गया है और आज भी लाखों लोग उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शांति और सद्भाव का प्रसार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर युग और हर परिस्थिति में प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें संयम, करुणा और धैर्य के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।