विकास नंद/ सर्वव्यापी/

हायर सेकेंडरी स्कूल केदुवां में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। प्राचार्य द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हेतराम पटेल, जनपद सदस्य ऊषा तेजराम पटेल, सरपंच आनंद बेहरा, सदस्य बृजलाल पटेल, एसएमडीसी सदस्य हमीर बेग, प्रमोद पटेल, एसएमडीसी अध्यक्ष एवं पालक सदस्य चूड़ामणि, संकुल प्रभारी अरुण कुमार भोई तथा संकुल समन्वयक घनश्याम दास सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी डी.के. पाणिग्रही एवं यू.एस. पटेल रहे।
📊 कक्षा 1 से 5 तक शानदार प्रदर्शनकक्षा 5वीं में विकास राणा (92.5%) प्रथम, हेमन्त राणा एवं खुशबु राणा (85.5%) द्वितीय रहे।कक्षा 4वीं में सती भाट (88.5%) प्रथम, भावेश बरिहा (86%) द्वितीय रहे।कक्षा 3वीं में संध्या यादव (93%) प्रथम, छाया राणा (91.5%) द्वितीय रहीं।कक्षा 2वीं में मनीष बेहरा (94%) प्रथम, दीपेश राणा (91%) द्वितीय रहे।कक्षा 1वीं में आराध्या पटेल (96%) प्रथम, मयंक बरिहा (77%) द्वितीय रहे।
📚 कक्षा 6 से 8 तक भी उत्कृष्ट उपलब्धियांकक्षा 6वीं में यशोवन्ती प्रथम, सेविका साहू द्वितीय रहीं।कक्षा 7वीं में एडिका राणा प्रथम, मनीषा राणा द्वितीय रहीं।कक्षा 8वीं में प्रेमशीला राणा प्रथम, वीणा साहू द्वितीय रहीं।
📈 उच्च कक्षाओं का परिणामकक्षा 9वीं में 60% परिणाम रहा, जिसमें विलासिनी पटेल (94.17%) प्रथम, ममता राणा (82%) द्वितीय एवं मनीषा साव (71%) तृतीय रहीं।कक्षा 10वीं में 93.33% परिणाम के साथ अनुपमा साहू (91.5%) प्रथम, हरिराम (89.16%) द्वितीय एवं गामिनी (87.83%) तृतीय रहे।कक्षा 11वीं विज्ञान में 100% परिणाम रहा—सीमा चौधरी (86.8%) प्रथम, जेमा निषाद (83.2%) द्वितीय एवं शीतल साहू (80%) तृतीय रहीं।कक्षा 11वीं कला में 89.36% परिणाम रहा—नमिता चौहान (83.2%) प्रथम, खुशबू (75%) द्वितीय एवं जानकी पटेल (72.2%) तृतीय रहीं।कक्षा 12वीं विज्ञान में 100% परिणाम—खीरसागर (91.4%) प्रथम, हर्षित पटेल (89.2%) द्वितीय एवं भारती डड़सेना (87.2%) तृतीय रहीं।कक्षा 12वीं कला में 90.91% परिणाम—बिंदिया श्रीवास एवं रेशमलाल (79.4%) संयुक्त प्रथम, रीना (76.8%) द्वितीय एवं गुंजा पांडे (75.4%) तृतीय रहीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।