तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेली निवासी मुद्रिका (भीम) कौशिक को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नियुक्त होने की खबर सामने आते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें लगातार बधाइयां मिलने लगीं।मुद्रिका (भीम) कौशिक लंबे समय से संगठन के सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी निरंतर भागीदारी, जनसंपर्क में सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से ब्लॉक स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि मुद्रिका कौशिक के नेतृत्व में सकरी ब्लॉक में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी चुनावी तैयारियों को भी धार मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और जमीनी स्तर पर पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी।नवनियुक्त महामंत्री मुद्रिका (भीम) कौशिक ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।