विकास नंद/सर्वव्यापी
सरायपाली विकासखंड के विभिन्न गांवों से भगवान श्रीराम के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं को आज “अयोध्या धाम” के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वज दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल पर प्रदेशवासियों को बारी-बारी से तीर्थ दर्शन कराने का यह विशेष अभियान निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय और जनहितकारी प्रयास बताया।इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और आस्था की झलक साफ दिखाई दी, वहीं परिजनों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। Ayodhya Dham की इस पावन यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।