20 पंचायतों का सुशासन तिहार: 447 आवेदनों में 444 मांगें, मौके पर समाधान की पहल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत ग्राम बालिसिरोला स्थित हाई स्कूल परिसर में “सुशासन तिहार 2026” के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 20 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।शिविर में विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों ने आम नागरिकों को योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कुल 447 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 444 मांग संबंधी तथा 3 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन दर्ज कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मोरार किशन पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मुकेश चौधरी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!