वीणापाणि संगीत विद्यालय में १०मई से प्रवेश प्रारंभ।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली /बसना- नगर में पहली बार संचालित हो रहे प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा मान्यता प्राप्त वीणापाणि संगीत विद्यालय/महाविद्यालय बस्ती सरायपाली (पंजीयन क्रमांक -एम.पी.-274) में संगीत के विभिन्न विधाओं में शिक्षा ग्रहण करने हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए10मई से आवेदन फार्म संगीत विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।संगीत की कक्षाएं जून माह से प्रारंभ होंगी।इच्छुक शिक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए मो.9131171909 पर सम्पर्क कर सकेंगे।संगीत शिक्षा के संबंध में विद्यालय संचालक जन्मजय नायक ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी मोबाईल से चिपकने के बजाय यदि कुछ घंटे संगीत साधना में में लगाए तो यह यज्ञ आहूति से कम नहीं होगी तथा उनमें संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास के साथ उनके बौध्दिक, आध्यात्मिक क्षमता में अभिवृद्धि होगी। नायक ने आगे बताया जिनको संगीत का शौक है तथाअपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं और संगीत को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं,उनके लिए सुनहरा अवसर है।आनेवाले समय में प्रत्येक शासकीय विद्यालय,महाविद्यालय, नवोदय,केन्द्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षकों की भर्ती की संभावना है।आज के संगीत शिक्षण का निर्णय कल का उज्ज्वल भविष्य हो सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!