विकास नंद/ सर्वव्यापी

सुशासन तिहार 2026 के तहत बसना विकासखंड के ग्राम हरदा में आयोजित समाधान शिविर में महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से जुड़ी मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं।सरला कोसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो तथा लोगों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, राजस्व, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।शिविर में जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान आरसेटी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र, किसानों को ऋण पुस्तिका तथा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।हरदा सहित 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला प्रशासन ने बताया कि 8 मई को लोहारडीह में अगला समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
