विकसित खेती की ओर बढ़ते कदम: गांव-गांव पहुंच रहा कृषि संकल्प रथ, किसानों में उत्साह।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में 05 मई से 20 मई 2026 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविरों एवं किसान रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में किसान शामिल होकर कृषि वैज्ञानिकों से नई तकनीकों की जानकारी ले रहे हैं।शिविरों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों को मिलेट्स खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसान रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी दे रहा है। किसानों को जैविक खाद, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीटेक पंजीयन और फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। शिविरों में सफल किसानों द्वारा अपने अनुभव साझा किए जा रहे हैं, जिससे अन्य किसान भी उन्नत एवं लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।अभियान के दौरान ग्राम मोखापुटका, बानीगिरोला, पासिद, हरनादादर, जलकी, पोटिया, खुटेरी, लोहारकोट और भठोरी सहित अन्य गांवों में कृषि रथ पहुंच चुका है। यह संकल्प यात्रा 20 मई तक जारी रहेगी।कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप ने बताया कि किसान रथ सुशासन शिविरों में भी पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रहा है। कृषि वैज्ञानिक खरीफ सीजन की तैयारी, आधुनिक खेती तकनीकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, दलहन-तिलहन एवं मक्का उत्पादन बढ़ाने सहित कई विषयों पर किसानों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!