गुरु नानक दरबार में महान कीर्तन दरबार का आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब की मासिक वरसी के शुभ अवसर पर महान कीर्तन दरबार एवं सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सत्संग-कीर्तन का आनंद लिया।इस अवसर पर कल्याण से आए भाई साहब यंग मैन ने सत्संग कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। वहीं बबल भाई साहब ने भी गुरुवाणी और सत्संग से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। सत्संग कीर्तन के पश्चात दरबार के प्रमुख मूलचंद नारवानी ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।कार्यक्रम में मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र पप्पू भाई, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, पार्षद कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, हुदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, सोनम, अक्षय, दीपक, नीलम लालवानी, रोशन सहित अन्य सेवादार एवं श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!