एंबुलेंस में छिपाकर हो रही 77 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो अवैध गांजा के बड़े खेप का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, जबकि एंबुलेंस, पायलटिंग कार और मोबाइल सहित कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार उड़ीसा के बालीगुडा से महाराष्ट्र के सोलापुर तक गांजा खपाने की योजना बनाई गई थी। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया और आगे-आगे पायलटिंग कार चलाकर रास्ता साफ करने की तैयारी की थी, लेकिन कोमाखान पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की सतर्कता से उनका प्लान तीसरी बार विफल हो गया।सूचना मिलने पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एंबुलेंस क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 और पायलटिंग कार एमएच 12 एनबी 5277 को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान एंबुलेंस में छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में एंबुलेंस चालक आकाश उर्फ अक्षय जाधव निवासी धाराशिव महाराष्ट्र सहित लिंबाजी जाधव, धनंजय लोखंडे, प्रथमेश पिंगले और अजय काले शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 77 किलो गांजा, एक एंबुलेंस, एक पायलटिंग कार और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।महासमुंद पुलिस के अनुसार जिले में लगातार मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले चार महीनों में 84 प्रकरणों में कुल 6093.121 किलो गांजा जब्त कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 54 आरोपी छत्तीसगढ़ और 167 अन्य राज्यों के हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!