कप्तान प्रभात कुमार के नेतृत्व में सरायपाली में कानून का सख्त पहरा, टीआई नितेश ठाकुर की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में महासमुंद पुलिस द्वारा बीते समय में कई बड़े मामलों का खुलासा करते हुए तस्करी, अवैध कारोबार और संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिलेभर में चल रहे विशेष अभियानों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।

इसी कड़ी में सरायपाली थाना क्षेत्र में पदभार संभालने के बाद से थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने जिस सक्रियता और सख्ती के साथ कार्य करना शुरू किया है, उसकी चर्चा आमजन के बीच लगातार हो रही है। युवा और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके टीआई नितेश ठाकुर अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगातार मैदान में नजर आ रहे हैं।

नगर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, वहीं रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। इसके चलते अपराधियों में पुलिस का भय साफ देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टीआई नितेश ठाकुर के आने के बाद पुलिस की सक्रियता पहले की तुलना में अधिक बढ़ी है। छोटी से छोटी सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के तहत सरायपाली पुलिस भी लगातार अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन से संवाद स्थापित कर विश्वास कायम करने की दिशा में भी सरायपाली पुलिस के प्रयास सराहनीय माने जा रहे हैं।

जिले में लगातार हो रही कार्रवाईयों और सक्रिय पुलिसिंग से यह संदेश साफ है कि महासमुंद पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!