टीआई नितेश सिंह ठाकुर की बड़ी कार्रवाई : सरायपाली पुलिस ने पकड़ी 200 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी जेल भेजा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत सरायपाली थाना प्रभारी टीआई नितेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर लगभग 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया।जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोड़ापाली स्थित कौहा नाला एवं नवागढ़ नाला क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीआई नितेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस ने मौके से मोतीलाल बरिहा पिता फुलसिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष निवासी करगीपाली चौकी कनकबीर, थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 03 ड्रमों में भरी कुल 200 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है।इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे 05 छोटे-बड़े एल्यूमिनियम बर्तन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 08 बड़े ड्रमों में भरे लगभग 1000 किलो महुआ पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया।पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब निर्माण करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक नंद किशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान, आरक्षक हितेश साहू, विकास दिव्य, हरिश साहू, नरेंद्र तारक सहित पुलिस टीम एवं गोपनीय सैनिकों की सक्रिय भूमिका रही।सरायपाली टीआई नितेश कुमार ठाकुर की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!