डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन को साथियों ने दी भावभीनी विदाई।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी यशवंत देवांगन के डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होने से विभाग एवं साथियों में हर्ष का माहौल है। श्री देवांगन आगामी 15 मार्च को सूरजपुर जिला में डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पूर्व 12 मार्च उनका भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतिम कार्य दिवस होगा।इस अवसर पर उनके साथियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने देवांगन के व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं सरल स्वभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई समारोह के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं आकर्षक गमला भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी साथियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह का वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण रहा, जहां सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया।इस मौके पर मोहम्मद रफी, त्रिभुवन साहू, छत्तू चंदेल, नंदकिशोर पटेल, लच्छे कुमार एवं मनोज वर्मा ने अपना संबोधन देते हुए यशवंत देवांगन के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में यशवंत देवांगन ने भिलाई इस्पात संयंत्र में मिले सहयोग, स्नेह एवं अनुभवों के लिए प्रबंधन व सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार व दोस्तों ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और बीएसपी परिवार से मिले संस्कार एवं अनुभव उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में सदैव प्रेरित करते रहेंगे।समारोह के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने देवांगन के सफल प्रशासनिक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!