एमसीबी जिले को मिली नई कलेक्टर: संतन देवी जांगड़े ने संभाला कार्यभार, पहले दिन ही दिखा एक्शन मोड।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

संतन देवी जांगड़े ने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कलेक्टर पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।कार्यभार संभालते ही कलेक्टर जांगड़े पूरी तरह सक्रिय नजर आईं। उन्होंने बिना देर किए कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उनके इस अनुशासित और सक्रिय अंदाज ने प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा का संचार किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कलेक्टर जांगड़े ने फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन अनुशासन और समयबद्ध कार्यसंस्कृति को प्रभावी प्रशासन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और त्वरित सेवाएं ही जनता का विश्वास मजबूत करती हैं। जिले में ग्रामीण से शहरी क्षेत्र तक विकास कार्यों को गति देना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एमसीबी जिले का सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी कार्यशैली का मूल आधार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की।गौरतलब है कि संतन देवी जांगड़े इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कुशल कार्यशैली को देखते हुए जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर रत्ना सिंह, अंकिता सोम, नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार सहित जिले के सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!