विकास नंद/ सर्वव्यापी

सक्ती जिले में पुलिस अधिकारी फिर से बेलगाम हो चुके है और इसी का नतीजा है कि आज एक भ्रष्ट सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया,मामला थाना चंद्रपुर का है जहां सहायक उप निरीक्षक ( पुलिस ) एस एन मिश्रा 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है,मिश्रा ने प्रार्थी के खिलाफ दर्ज मामले में कड़ी कार्यवाही से बचने के बदले प्रार्थी से 40000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी जिसमें रिश्वत की एक किश्त 20000 रुपए पहले ही ले चुका था।रिश्वत की दूसरी किश्त 20000 रुपए लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दरअसल चंद्रपुर थाने के अंतर्गत ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के नाम से ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में कराई गई थी जिसमें कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए थाना चंद्रपुर के सहायक उप निरीक्षक एस.एन मिश्रा द्वारा 40000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है लेकिन वह एस.एन. मिश्रा को 40000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान आरोपी एस.एन. मिश्रा द्वारा प्रार्थी से 20000 रुपए ले लिया गया था तथा शेष 20000 रुपए दिया जाना शेष था जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई ।ओर आज दिनांक 10.05.26 को प्रार्थी द्वारा आरोपी मिश्रा को गुड्डू ढाबा चंद्रपुर में शेष रिश्वत रकम को देने के लिए बुलाया गया जहां पर रिश्वत रकम 20000 रुपए आरोपी मिश्रा द्वारा लिए जाने पर एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया तथा रिश्वत रकम बरामद कर ली गई ! पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध लगातार रिश्वत खोरी किए जाने की जानकारी मुखबिर सूत्रों से भी एसीबी को प्राप्त हो रही थी। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत एसीबी द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।