प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को मिली राहत, आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के परिजनों के लिए कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है।जारी आदेश के अनुसार बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सोनापुटी निवासी नीलू सिंह दीवान की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी देवन्तीन बाई दीवान को सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

वहीं सरायपाली विकासखंड के ग्राम रिमजी निवासी नरोत्तम पटेल की बिजली गिरने से हुई मृत्यु पर उनकी पत्नी संजू पटेल को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार बसना विकासखंड निवासी ईश्वर साहू की सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रामबाई को भी चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में यह कार्रवाई की गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!