आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ वार्ड एवं ग्राम पंचायतों को रखा गया सुशासन तिहार शिविर से मुक्त।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले जन समस्या निवारण शिविरों के संबंध में आंशिक संशोधन आदेश जारी किया गया है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर कुछ क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण संबंधित वार्ड एवं ग्राम पंचायतों को सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम से मुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 04 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 2 जून 2026 को एल-2 दुर्गा पंडाल के पास प्रस्तावित शिविर से मुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रस्तावित जन समस्या निवारण शिविरों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार जिन ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू है, वहां प्रस्तावित शिविरों से इन ग्रामों को मुक्त किया गया है। इनमें गतोरा, रिस्दा, गिधपुरी-ओखर, करगीखुर्द, केवटाडीह (भू.) तथा कलारतराई,रानीसागर पंचायत क्षेत्र शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!