शनिवार अमावस्या के महा संयोग में मनाई जाएगी शनि जयंती…बाजारपारा स्थित श्री शनि मंदिर में 19वां स्थापना दिवस, विशेष पूजा-अनुष्ठान का होगा आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली नगर के बाजारपारा स्थित नवनिर्मित श्री शनि मंदिर में आगामी 16 मई, शनिवार को शनि जयंती एवं मंदिर स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।मंदिर के पण्डित पूजारी राजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष शनिवार और अमावस्या का दुर्लभ महा संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ एवं सिद्धिदायक माना जाता है। इस विशेष अवसर पर पूजा-पाठ एवं अनुष्ठान करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु शनि की साढ़ेसाती, ढैया अथवा महादशा से पीड़ित हैं, उनके लिए इस दिन शनि देव का दर्शन एवं पूजा विशेष फलदायी रहेगा। मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से शनि नवग्रह महाशांति पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपीलमंदिर के पूजारी ने नगर सहित आसपास क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों एवं भाइयों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजा-अर्चना से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!