सुशासन तिहार का असर: बरौर एवं कटरा में नवीन हैंड पंप और कुम्हारी में अतिरिक्त राशन दुकान स्वीकृत… कलेक्टर के सख़्त निर्देश राजस्व अमला एक माह में या तो अपने कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा स्थानांनतरण के लिए रहे तैयार।

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला पेंड्रा मरवाही(सर्वव्यापी)

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मरवाही जनपद के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत उषाड़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस कलस्टर पंचायत में 17 ग्राम पंचायतों-बगरार, बरौर, बेलझिरिया, चनाडोंगरी, चंगेरी, चिचगोहना, धनौरा, धुम्माटोला, कछार, कटरा, मनौरा, परासी, तेन्दुमुड़ा, टिकठी, पोंडी, करहनी एवं उषाड़ के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 711 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 116 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने विभागवार अधिकारियों और आवेदकों को मंच के पास बुलाकर प्राप्त आवेदनों और की गई कार्रवाई की जानकारी साझा करने कहा। उन्होंने बरौर एवं कटरा के ग्राम वासियों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराए जाने पर ग्राम कटरा के मोहल्ला तुरिझिरिया एवं ग्राम बरौर के पुराना बाजार मोहल्ला कंवर पारा मॉ चतुभुर्जी मंदिर के पीछे नवीन हैंड पंप की स्वीकृति प्रदान करने घोषणा की गई। इसी तरह ग्राम कुम्हारी में पीडीएस हितग्राहियों की सुविधा के लिए नवीन राशन दुकान खोलने की स्वीकृति की घोषणा की गई। कलेक्टर ने एसडीएम कोतहसीलदार, आरआई और हल्का पटवारियों की टीम के साथ मंच के पास बुलाकर राजस्व से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी से अवगत कराने कहा। एसडीएम द्वारा नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, वन अधिकार पत्र, फौती नामांतरण, त्रुटि सुधान, जन्म प्रमाण पत्र आदि से संबंधित 117 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के साथ ही सभी प्रकरणों को निश्चित समय तय कर निराकृत करने कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनमानस की सुविधा के लिए समाधान शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। आवेदकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें अपने काम के लिए अनावश्क रुप से भटकना नहीं चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट रुप से कहा कि राजस्व अमला एक माह में या तो अपने कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा स्थानांनतरण के लिए तैयार रहें। उन्होंने आवेदकों से कहा कि उनके साथ गलत नहीं होगा, वे चिंता नहीं करें। शिविर में आवेदकों की मांग पर विद्युत विभाग द्वारा धरती आबा योजना के तहत विद्युत पोल लगाने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, कृषि विभाग द्वारा पात्रता की जांच कर रोपा मशीन, किसान सम्मान निधि, मिनी ट्रेक्टर दिलाले, पशुधन विकास विभाग द्वारा उन्नत नस्ल का बकरा दिलाने, मछली पालन विभाग द्वारा मछली बीज प्रदान करने, पंचायत विभाग द्वारा डबरी निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड, कुआ निर्माण, आवास, नवीन जॉब कार्ड आदि के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर पात्रता के अनुसार लाभान्वित करने तथा पात्रता की श्रेणी में नहीं आने पर आवेदन खारिज करने कहा। उन्होंने आवेदकों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आवेदक तहसीलदार, सीईओ, बीईओ, टीआई के माध्यम से उन्हें अवगत कराएं। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील किया कि जिले में भारत की जनगणना 2027 का कार्य चल रहा है। इसके तहत मकानों का सूची करण एवं मकान गणना के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें और प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें। शिविर में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत राशन कार्ड, किसान किताब, अधिकार अभिलेख, ड्राईविंग लाइसेंस, मछली जाल, सहायक उपकरण, मितानिन किट, आयुषमान कार्ड आदि सामाग्री वितरण किया गया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टालों का भी अवलोकन किया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवीनाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य बूंद कुंवर मास्को, जनपद अध्यक्ष जानकी कुशरो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!