अफवाहों से दूर रहें, बेटियों को दिलाएं सुरक्षा कवच : महासमुंद में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण जारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज में 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को प्रतिदिन निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान पहले से संचालित है, लेकिन जागरूकता की कमी और फैल रही अफवाहों के कारण कई बालिकाएं अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। यह कैंसर गर्भाशय मुख में होता है और समय पर बचाव नहीं होने पर गंभीर रूप धारण कर सकता है।विशेषज्ञों के अनुसार सही उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जिलेवासियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर निःशुल्क एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए टीकाकरण करवाने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!