सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन और जनता का सीधा संवाद, पटवारी रमेश कौशिक सम्मानित।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम पंचायत किरना के मिडिल स्कूल प्रांगण में दिनांक 12 मई 2026 को जिला स्तरीय “सुशासन तिहार 2026” जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया गया।शिविर में मुख्य रूप से क्षेत्रीय बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे, जिला पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल, सभापति अम्बालिका साहू तथा जनपद उपाध्यक्ष पथरिया दीपिका चंद्रशेखर कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जनता के समक्ष प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दिए।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान हल्का पटवारी रमेश कौशिक के कार्यों की सराहना करते हुए जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने उन्हें मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।शिविर में ग्रामीणों ने शासन की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद को सुशासन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!