सुशासन तिहार शिविर में पहुंचीं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कहा – हर मांग और समस्या के समाधान का होगा पूरा प्रयास।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सरायपाली परिसर में आज सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।शिविर में नगर क्षेत्र सहित आसपास के वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन को सीधे जनता के बीच पहुंचकर करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाली मांगों और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें मौके पर ही हल किया जाए। सांसद ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशील है और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।शिविर में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!